Responsive Search Bar

Computer Notes

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या हैं? | Input Device in Hindi

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या हैं? | Input Device in Hindi

Table of Contents

कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न इनपुट डिवाइस (Input Device) के बारे में बताइए?

Input Device

Input Device वे Device होते हैं जिनके द्वारा हम अपने डाटा या निर्देशों को Computer में Input करा सकते हैं। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर तथा मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते हैं। Computer में कई Input Device होते हैं। ये Devices Computer के मस्तिष्क को निर्देशित करती हैं कि वह क्या करे? Input Device कई रूप में उपलब्ध हैं तथा सभी के विशिष्ट उद्देश्य हैं। टाइपिंग के लिये हमारे पास Keyboard होते हैं, जो हमारे निर्देशों को Type करते हैं।

“Input Device वे Device हैं जो हमारे निर्देशों या आदेशों को Computer के मस्तिष्क, सी.पी.यू. (C.P.U.) तक पहुँचाते हैं।”

Input Device कई प्रकार के होते हैं जो निम्न प्रकार हैं –

• Keyboard
• Mouse
• Joystick
• Trackball
• Light Pen
• Touch Screen
• Digital Camera
• Scanner
• Digitizer Tablet
• Bar Code Reader
• OMR
• OCR
• MICR
• ATM


की-बोर्ड (Keyboard)

की-बोर्ड कंप्यूटर का एक पेरिफेरल है जो आंशिक रूप से टाइपराइटर के की-बोर्ड की भाँति होता है। की-बोर्ड को टेक्स्ट तथा कैरेक्टर इनपुट करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। भौतिक रूप से, कंप्यूटर का की-बोर्ड आयताकार होता है। इसमें लगभग 108 Keys होती हैं।

की-बोर्ड में कई प्रकार की कुंजियाँ (Keys) होती हैं जैसे – अक्षर (Alphabet), नंबर (Number), चिन्ह (Symbol), फंक्शन की (Function Key), एरो की (Arrow Key) व कुछ विशेष प्रकार की Keys भी होती हैं।

हम की-बोर्ड की संरचना के आधार पर इसकी कुंजियों को छह भागों में बाँट सकते हैं –

  1. एल्फानुमेरिक कुंजियाँ (Alphanumeric Keys)
  2. न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad)
  3. फंक्शन की (Function Keys)
  4. विशिष्ट उद्देश्यीय कुंजियाँ (Special Purpose Keys)
  5. मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)
  6. कर्सर कुंजियाँ (Cursor Keys)

एल्फानुमेरिक कुंजियाँ (Alphanumeric Keys)

Alphanumeric Keys की-बोर्ड के केंद्र में स्थित होती हैं। Alphanumeric Keys में Alphabets (A-Z), Number (0-9), Symbol (@, #, $, %, ^, *, &, +, !, =) होते हैं।

इस खंड में अंकों, चिन्हों तथा वर्णमाला के अतिरिक्त चार कुंजियाँ Tab, Caps, Backspace तथा Enter कुछ विशिष्ट कार्यों के लिये होती हैं।


न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad)

न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad) में लगभग 17 कुंजियाँ होती हैं जिनमें 0-9 तक के अंक, गणितीय ऑपरेटर (Mathematical Operators) जैसे – +, -, *, / तथा Enter Key होती हैं।


फंक्शन की (Function Keys)

की-बोर्ड के सबसे ऊपर संभवतः 12 फंक्शन कुंजियाँ होती हैं जो F1, F2……..F12 तक होती हैं। ये कुंजियाँ निर्देशों को शॉर्टकट के रूप में प्रयोग करने में सहायक होती हैं। इन Keys के कार्य सॉफ्टवेयर के अनुसार बदलते रहते हैं।


विशिष्ट उद्देश्यीय कुंजियाँ (Special Purpose Keys)

ये कुंजियाँ कुछ विशेष कार्यों को करने के लिये प्रयोग की जाती हैं जैसे – Sleep, Power, Volume, Start, Shortcut, Esc, Tab, Insert, Home, End, Delete इत्यादि।

ये कुंजियाँ नये ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ विशेष कार्यों के अनुरूप होती हैं।


मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)

इसमें तीन कुंजियाँ होती हैं जिनके नाम SHIFT, ALT, CTRL हैं। इनको अकेला दबाने पर कोई खास प्रयोग नहीं होता है, परन्तु जब अन्य किसी कुंजी के साथ इनका प्रयोग होता है तो ये उन कुंजियों के इनपुट को बदल देती हैं। इसलिए ये मॉडिफायर कुंजियाँ कहलाती हैं।


कर्सर कुंजियाँ (Cursor Keys)

ये चार प्रकार की Keys होती हैं – UP, DOWN, LEFT तथा RIGHT। इनका प्रयोग कर्सर को स्क्रीन पर मूव कराने के लिये किया जाता है।


की-बोर्ड के प्रकार

• साधारण कीबोर्ड (Normal Keyboard)
• तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard)
• अरगोनोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard)


साधारण कीबोर्ड

साधारण कीबोर्ड वे कीबोर्ड होते हैं जो सामान्य रूप से प्रयोग किये जाते हैं, जिन्हें User अपने PC में प्रयोग करता है। इसका आकार आयताकार होता है। इसमें लगभग 108 Keys होती हैं एवं इसे Computer से Connect करने के लिये एक Cable होती है जिसे CPU से जोड़ा जाता है।


तार रहित की-बोर्ड

तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard) प्रयोक्ता (User) को की-बोर्ड में तार के प्रयोग से छुटकारा दिलाता है। कुछ कंपनियों ने तार रहित की-बोर्ड का बाजार में प्रवेश कराया है।

यह की-बोर्ड सीमित दूरी तक कार्य करता है। यह तार रहित की-बोर्ड थोड़ा महँगा होता है तथा इसमें थोड़ी तकनीकी जटिलता होती है। इसमें तकनीकी जटिलता होने के कारण इसका प्रचलन बहुत अधिक नहीं हो पाया है।


अरगोनोमिक की-बोर्ड

बहुत सारी कंपनियों ने एक खास प्रकार के की-बोर्ड का निर्माण किया है जो प्रयोक्ता (User) को टाइपिंग करने में दूसरे की-बोर्ड की अपेक्षा अधिक आराम देता है। ऐसे की-बोर्ड अरगोनोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard) कहलाते हैं।

ऐसे की-बोर्ड विशेष तौर पर प्रयोक्ता की कार्य क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लगातार टाइपिंग करने के कारण उत्पन्न होने वाले कलाई (Wrist) के दर्द को कम करने में सहायता करते हैं।


माउस (Mouse)

वर्तमान समय में माउस सर्वाधिक प्रचलित Pointer Device है जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफिक्स (Graphics) बनाने के साथ-साथ किसी बटन (Button) या मेन्यू (Menu) पर क्लिक करने के लिये किया जाता है।

इसकी सहायता से हम की-बोर्ड का प्रयोग किये बिना अपने PC को नियंत्रित कर सकते हैं।

माउस में दो या तीन बटन होते हैं जिनकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिये जाते हैं। माउस को हिलाने पर स्क्रीन पर Pointer Move करता है।

माउस के नीचे की ओर रबर की गेंद (Ball) होती थी। समतल सतह पर माउस को हिलाने पर यह गेंद घूमती थी।


माउस के कार्य

• क्लिकिंग (Clicking)
• डबल क्लिकिंग (Double Clicking)
• दायाँ क्लिकिंग (Right Clicking)
• ड्रैगिंग (Dragging)
• स्क्रोलिंग (Scrolling)


माउस के प्रकार

माउस प्रायः तीन प्रकार के होते हैं –

  1. मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)
  2. प्रकाशीय माउस (Optical Mouse)
  3. तार रहित माउस (Cordless Mouse)

मैकेनिकल माउस

मैकेनिकल माउस वे माउस होते हैं जिनके निचले भाग में एक रबर की गेंद लगी होती है। जब माउस को सतह पर घुमाते हैं तो वह गेंद अंदर घूमती है। गेंद के घूमने से उसके अंदर के सेंसर (Sensors) कंप्यूटर को संकेत (Signal) देते हैं।


प्रकाशीय माउस

प्रकाशीय माउस (Optical Mouse) एक नये प्रकार का नॉन-मैकेनिकल माउस है। इसमें प्रकाश की एक किरण नीचे की सतह से उत्सर्जित होती है जिसके परिवर्तन के आधार पर यह ऑब्जेक्ट की दूरी तथा गति तय करता है।


तार रहित माउस

तार रहित माउस (Cordless Mouse) वे माउस हैं जो आपको तार के झंझट से मुक्ति देते हैं। यह Radio Frequency तकनीक की सहायता से कंप्यूटर से संचार करता है।

इसमें दो मुख्य कम्पोनेंट्स होते हैं – Transmitter और Receiver


जॉयस्टिक (Joystick)

यह डिवाइस वीडियो गेम्स खेलने के काम आने वाला Input Device है। इसका प्रयोग प्रायः कंप्यूटर पर खेल खेलने के लिये किया जाता है।


ट्रैकबॉल (Trackball)

ट्रैकबॉल एक Pointing Input Device है जो माउस की तरह ही कार्य करता है। इसमें एक उभरी हुई गेंद होती है।


लाइट पेन (Light Pen)

लाइट पेन का प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स बनाने के लिये किया जाता है।


टच स्क्रीन (Touch Screen)

टच स्क्रीन एक Input Device है जिसमें User अपनी उंगली से स्क्रीन को छूकर किसी मेन्यू या ऑब्जेक्ट का चयन करता है।


बार-कोड रीडर (Bar Code Reader)

बार-कोड रीडर का प्रयोग Product के ऊपर छपे हुए Bar Code को पढ़ने के लिये किया जाता है।


स्कैनर (Scanner)

स्कैनर एक Input Device है जो किसी Page पर बनी आकृति या लिखित सूचना को सीधे Computer में Input करता है।


OMR

OMR (Optical Mark Reader) एक ऐसा उपकरण है जो कागज पर बने चिन्हों को पढ़ता है। इसका प्रयोग प्रायः परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जाँचने के लिये किया जाता है।


OCR

OCR (Optical Character Recognition) ऐसी तकनीक है जिसका प्रयोग अक्षर या नंबर को पहचानने के लिये किया जाता है।


ATM

ATM (Automatic Teller Machine) एक ऐसा यंत्र है जिसकी सहायता से हम बैंक से पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं तथा बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।


MICR

MICR (Magnetic Ink Character Recognition) का प्रयोग बैंकिंग में चेक को पढ़ने के लिये किया जाता है।


आउटपुट डिवाइस (Output Device)

आउटपुट डिवाइस हार्डवेयर का वह भाग है जिसके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामों को प्रदर्शित किया जाता है।

आउटपुट डिवाइस में सामान्यतः निम्न डिवाइस शामिल होते हैं –

• Monitor
• Printer
• Earphone
• Projector

“वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामों को प्राप्त किया जाता है आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं।”

FAQ (SEO FAQ)

1. इनपुट डिवाइस क्या है?

इनपुट डिवाइस वह उपकरण होता है जिसकी सहायता से उपयोगकर्ता कंप्यूटर में डाटा या निर्देश दर्ज करता है।

2. इनपुट डिवाइस के उदाहरण क्या हैं?

कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, लाइट पेन, टच स्क्रीन, बारकोड रीडर आदि इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं।

3. आउटपुट डिवाइस क्या है?

आउटपुट डिवाइस वह उपकरण है जिसके माध्यम से कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस की गई जानकारी उपयोगकर्ता को प्राप्त होती है।

4. आउटपुट डिवाइस के उदाहरण क्या हैं?

मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, इयरफोन और प्रोजेक्टर आउटपुट डिवाइस के उदाहरण हैं।

5. कीबोर्ड क्या है?

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में अक्षर, संख्या और कमांड टाइप करने के लिए किया जाता है।

—————————————————————————————————————————————————————————-

📱 Professional Computer Course App Download करें

अब अपने मोबाइल से घर बैठे Job-Ready Computer Skills सीखें।
हमारे Computer Course App में आपको Basic से Advanced तक Complete Computer Training दी जाती है।

💻 इस Course में आप सीखेंगे

✔ MS Excel
✔ Tally with GST
✔ Graphic Design
✔ Coding Basics
✔ 30+ Computer Skills (Complete Hindi Course)

🎓 Beginner से Advanced Level Training
📲 Mobile से कभी भी, कहीं भी सीखें

🚀 आज ही अपना Computer Learning शुरू करें

👉 Course शुरू करने के लिए नीचे दिए गए बटन से App Download करें

🔘 Download Computer Course App

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या हैं? | Input Device in Hindi

About Us

Gyanoday Hub एक आधुनिक educational website है जो General Knowledge, online learning, computer education, skill development और career guidance से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य छात्रों, युवाओं और सीखने के इच्छुक लोगों तक सरल हिंदी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुँचाना है।.

Follow Us

Subscribe For New Posts Updates