Responsive Search Bar

Computer Notes

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) – Mechanism, Purpose और Size के आधार पर

type of computer
type of computer

कंप्यूटर के प्रकार बताइए?

Types of Computer (कंप्यूटर के प्रकार)

Computer को तीन आधारों पर वर्गीकृत किया गया है —

  1. कार्यप्रणाली के आधार पर (Based on Mechanism)
  2. उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)
  3. आकार के आधार पर (Based on Size)

1. Based on Mechanism (कार्यप्रणाली के आधार पर)

कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है —

  • Analog Computer
  • Digital Computer
  • Hybrid Computer

Analog Computer

Analog Computer वे Computer होते हैं जो भौतिक मात्राओं जैसे — दाब (Pressure), तापमान (Temperature), लम्बाई (Length), ऊँचाई (Height) आदि को मापकर उनके परिमाण को अंकों में व्यक्त करते हैं।

ये Computer किसी राशि का परिमाण तुलना के आधार पर करते हैं, जैसे — थर्मामीटर

Analog Computer मुख्य रूप से विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रयोग किए जाते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में मात्राओं का अधिक उपयोग होता है।

उदाहरणार्थ —
एक पेट्रोल पम्प में लगा Analog Computer, पम्प से निकले पेट्रोल की मात्रा को मापता है और उसे लीटर में दिखाता है तथा उसके मूल्य की गणना करके स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।


Digital Computer

Digit का अर्थ होता है अंक
अर्थात Digital Computer वह Computer होता है जो अंकों की गणना करता है।

Digital Computer वे Computer हैं जो व्यापार को चलाते हैं, घर का बजट तैयार करते हैं और विभिन्न प्रकार की गणनाएँ करते हैं।

इस प्रकार के Computer किसी भी चीज की गणना करके “How Many” (मात्रा में कितना) के आधार पर प्रश्न का उत्तर देते हैं।


Hybrid Computer

Hybrid Computer का अर्थ है अनेक गुणधर्मों वाला होना

अतः वे Computer जिनमें Analog Computer और Digital Computer दोनों के गुण होते हैं, Hybrid Computer कहलाते हैं।

उदाहरण —
पेट्रोल पम्प की मशीन भी एक Hybrid Computer है।


2. Based on Purpose (उद्देश्य के आधार पर)

Computer को उद्देश्य के आधार पर दो भागों में वर्गीकृत किया गया है —

  • Special Purpose Computer
  • General Purpose Computer

Special Purpose Computer

Special Purpose Computer ऐसे Computer होते हैं जिन्हें किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किया जाता है।

इनके CPU की क्षमता उसी कार्य के अनुसार होती है जिसके लिए इन्हें बनाया जाता है।

जैसे —

  • अन्तरिक्ष विज्ञान
  • मौसम विज्ञान
  • उपग्रह संचालन
  • अनुसंधान एवं शोध
  • यातायात नियंत्रण
  • कृषि विज्ञान
  • चिकित्सा

General Purpose Computer

General Purpose Computer ऐसे Computer होते हैं जिन्हें सामान्य उद्देश्य के लिए बनाया जाता है।

इन Computers में अनेक प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है।

इनमें उपस्थित CPU की क्षमता और कीमत कम होती है

इनका प्रयोग सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे —

  • पत्र (Letter) तैयार करना
  • दस्तावेज (Document) बनाना
  • Document को प्रिंट करना

3. Based on Size (आकार के आधार पर)

Computer को आकार के आधार पर निम्न श्रेणियों में बाँटा जाता है —

  • Super Computer
  • Mini Computer
  • Mainframe Computer
  • Micro Computer
  • Desktop Computer

Super Computer

Super Computer सबसे अधिक गति और अधिक क्षमता वाले Computer होते हैं।

इनमें एक से अधिक CPU लगाए जा सकते हैं और एक से अधिक व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं

ये Computer सबसे महँगे होते हैं और आकार में बहुत बड़े होते हैं।


Mini Computer

Micro Computer से कुछ अधिक गति और मेमोरी वाले Computer Mini Computer कहलाते हैं।

इनमें एक से अधिक CPU हो सकते हैं और ये Micro Computer से महँगे होते हैं।

Mini Computer का उपयोग —

  • यात्रियों के आरक्षण प्रणाली
  • बैंकिंग कार्यों

में किया जाता है।


Mainframe Computer

Mainframe Computer, Mini Computer से अधिक गति और क्षमता वाले Computer होते हैं।

ये Computer आकार में बहुत बड़े होते हैं और अत्यधिक मात्रा में Data को तीव्र गति से Process करने की क्षमता रखते हैं

इसलिए इनका उपयोग किया जाता है —

  • बड़ी कंपनियों में
  • बैंकों में
  • रेलवे आरक्षण में
  • सरकारी विभागों में

Micro Computer

इस Computer को Micro Computer दो कारणों से कहा जाता है —

  1. इसमें Microprocessor का प्रयोग किया जाता है।
  2. इसका आकार अन्य Computers की तुलना में छोटा होता है

Micro Computer आकार में इतना छोटा होता है कि इसे Study Table या Briefcase में भी रखा जा सकता है।

यह Computer सामान्यतः सभी प्रकार के कार्य कर सकता है। इसकी कार्य प्रणाली बड़े Computers के समान होती है, परन्तु इसका आकार उनसे छोटा होता है।

इस Computer पर सामान्यतः एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है


Desktop Computer

Desktop Computer ऐसा Computer है जिसे Desk पर रखा जाता है

इसमें मुख्यतः —

  • CPU
  • Monitor
  • Keyboard
  • Mouse

होते हैं और इन्हें अलग-अलग देखा जा सकता है।

Desktop Computer की कीमत कम होती है, परन्तु इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना कठिन होता है।

————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

📱 Professional Computer Course App Download करें

अब अपने मोबाइल से घर बैठे Job-Ready Computer Skills सीखें।
हमारे Computer Course App में आपको Basic से Advanced तक Complete Computer Training दी जाती है।

💻 इस Course में आप सीखेंगे

✔ MS Excel
✔ Tally with GST
✔ Graphic Design
✔ Coding Basics
✔ 30+ Computer Skills (Complete Hindi Course)

🎓 Beginner से Advanced Level Training
📲 Mobile से कभी भी, कहीं भी सीखें

🚀 आज ही अपना Computer Learning शुरू करें

👉 Course शुरू करने के लिए नीचे दिए गए बटन से App Download करें

🔘 Download Computer Course App

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) – Mechanism, Purpose और Size के आधार पर

About Us

Gyanoday Hub एक आधुनिक educational website है जो General Knowledge, online learning, computer education, skill development और career guidance से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य छात्रों, युवाओं और सीखने के इच्छुक लोगों तक सरल हिंदी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुँचाना है।.

Follow Us

Subscribe For New Posts Updates