
Table of Contents
पर्सनल कंप्यूटर का कॉन्फ़िगरेशन (Configuration of PC)
यदि आप कंप्यूटर की दुकान पर जाते हैं और एक पर्सनल कंप्यूटर के बारे में पूछते हैं, तो पहला प्रश्न विक्रेता का यह होता है कि आपको किस कॉन्फ़िगरेशन का कंप्यूटर चाहिए। नवीनतम कॉन्फ़िगरेशन संभवतः इस प्रकार होगा –
• इंटेल 2.4 कोर टू डियो प्रोसेसर
• इंटेल मदरबोर्ड
• 1 गीगाबाइट DDR2 रैम
• 300 गीगाबाइट हार्ड डिस्क
• मेगाबाइट L2 कैश मेमोरी
• ग्राफिक्स कार्ड 256 मेगाबाइट
पेंटियम
पेंटियम 486 का इंटेल सुपरस्केलर उत्तराधिकारी था। इसमें दो 32-बिट 486 टाइप की निर्भरता जाँच के साथ इंटीजर पाइपलाइन थीं। यह एक चक्र में अधिकतम दो निर्देशों को एक्सीक्यूट कर सकता था। यह पाइपलाइन फ्लोटिंग पॉइंट करता था तथा शाखा अनुमान भी संपन्न करता था।
इसमें 16 किलोबाइट ऑन-चिप कैश, 64-बिट मेमोरी इंटरफेस, 8 32-बिट समान उद्देशीय रजिस्टर तथा 8, 80-बिट फ्लोटिंग पॉइंट रजिस्टर थे। इसका क्लॉक रेट 66 मेगाहर्ट्ज, ऊष्मा विघटन 16 W, इंटीजर क्षमता 64.5 SPECint92 तथा फ्लोटिंग पॉइंट क्षमता 56.9 SPECfp92 थी।
इसे पेंटियम इसलिए कहा जाता था क्योंकि यह 80×86 श्रृंखला का पाँचवाँ प्रोसेसर था। इसके उत्तरवर्ती पेंटियम प्रो तथा पेंटियम II थे।
पेंटियम प्रो
पेंटियम प्रो इंटरनल RISC आर्किटेक्चर पर आधारित था। यह CISC-RISC ट्रांसलेटर, त्रि-मार्गीय सुपरस्केलर एक्जीक्यूशन तथा आउट-ऑफ-ऑर्डर एक्जीक्यूशन के साथ था। इसमें ब्रांच अनुमान तथा रजिस्टर री-नेमिंग के फीचर थे तथा यह सुपरपाइपलाइन्ड था।
पेंटियम II
पेंटियम II पेंटियम प्रो का उत्तराधिकारी था। पेंटियम II इंटेल 80×86 प्रोसेसर परिवार के पहले के सदस्यों के सभी निर्देशों को एक्सीक्यूट कर सकता था। इसके चार वर्जन विभिन्न यूजर मार्केट को ध्यान में रखकर लाए गए थे।
सेलेरॉन उनमें सबसे साधारण था तथा सबसे महँगा वर्जन था। स्टैंडर्ड पेंटियम II सीधे-सीधे घरों तथा व्यापारिक प्रयोगों के लिए था।
पेंटियम II जिऑन उच्च क्षमता वाले व्यापारिक सर्वर के लिए था। पेंटियम II का एक मोबाइल वर्जन था जो पोर्टेबल कंप्यूटरों के प्रयोग के लिए था।
सभी पेंटियम II प्रोसेसर में मल्टीमीडिया एक्सटेंशन तथा एकीकृत स्तर-1 तथा स्तर-2 कैश नियंत्रण थे। अतिरिक्त फीचर में अलग से 64-बिट सिस्टम तथा कैश-बस के साथ डायनामिक एक्जीक्यूशन तथा Dual Independent Bus Architecture थे।
पेंटियम II एक सुपरस्केलर CPU था जिसमें लगभग 7.5 मिलियन ट्रांजिस्टर थे।
पेंटियम III
पेंटियम III इंटेल कॉर्पोरेशन के पेंटियम II का उत्तराधिकारी था। यह 1999 में प्रस्तुत किया गया। इसका क्लॉक रेट 500 मेगाहर्ट्ज था।
पेंटियम III का आर्किटेक्चर पेंटियम II के समान था। इसकी एक्सटर्नल बस को 100 या 133 मेगाहर्ट्ज क्लॉक रेट पर चलाया जा सकता था। इसमें 512 किलोबाइट के सेकेंडरी कैश बस रह सकते थे तथा यह विभिन्न पैकेजों में जैसे SECC2 तथा FC-PGA में उपलब्ध था।
पेंटियम IV
पेंटियम IV इंटेल कॉर्पोरेशन के पेंटियम III का उत्तराधिकारी था। इसकी स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज से भी अधिक थी।
कोर इन प्रोसेसर्स
कोर कंप्यूटर की सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट की तरह कार्य करती है। यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में संदेशों को पढ़ती है और उन्हें प्रोसेस करती है।
जिस सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में जितनी कोर होती हैं, वह पैरेलल रूप से उतने ही प्रोग्राम को एक्सीक्यूट कर सकती है।
कोर के प्रकार
• दो कोर (Dual Core)
• चार कोर (Quad Core)
• छह कोर (Hexa Core)
• आठ कोर (Octa Core)
Intel (I-Generation)
इंटेल कंपनी में तीन जनरेशन बनाई गई हैं — i3, i5 तथा i7। इनमें से i7 का प्रयोग हेवी टास्क को परफॉर्म करने में होता है।
i3, i5, i7 प्रोसेसर में मूल रूप से हाइपर-थ्रेडिंग और कोर का ही अंतर होता है और आप इन प्रोसेसर को अपने हिसाब से स्पीड के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
पेंटियम IV का आर्किटेक्चर
इंटेल पेंटियम 4 प्रोसेसर का डिज़ाइन कई प्रयोगों जैसे इमेज प्रोसेसिंग, वीडियो सामग्री निर्माण, गेम्स तथा मल्टीमीडिया को संपन्न करने के लिए हुआ था। इसकी क्षमता उपयोगकर्ता द्वारा अत्यंत प्रशंसनीय मानी गई।
HT तकनीक के साथ इंटेल पेंटियम 4 प्रोसेसर पर आधारित पर्सनल कंप्यूटर की सहायता से आप आज के डिजिटल घरेलू तथा डिजिटल ऑफिस अनुप्रयोगों के लिए उन्नत परफॉर्मेंस तथा मल्टीटास्किंग क्षमताएँ प्राप्त कर सकते हैं।
यह सातवीं पीढ़ी का x86 आर्किटेक्चर प्रोसेसर है जो इंटेल द्वारा उत्पादित किया गया था तथा कंपनी का यह 1995 के पेंटियम प्रो के बाद पूरी तरह से नया CPU डिज़ाइन था।
पेंटियम II, पेंटियम III तथा अन्य कई सेलेरॉन से भिन्न यह आर्किटेक्चर इंटेल P6 डिज़ाइन से लिया गया था। नेटबर्स्ट माइक्रोआर्किटेक्चर में एक अत्यंत गहन इंस्ट्रक्शन पाइपलाइन का फीचर उपलब्ध था जो आवृत्ति को अत्यधिक बढ़ा सकता था।
इसमें SSE2 SIMD इंस्ट्रक्शन सेट का भी परिचय कराया गया जो तेज इंटीजर तथा 64-बिट फ्लोटिंग पॉइंट गणना के लिए उपयुक्त था।
बाद के पेंटियम 4 मॉडलों में उन्नत हाइपर-थ्रेडिंग तकनीक को एकीकृत किया गया जिसकी सहायता से एक CPU दो लॉजिकल तथा आभासी CPU की भाँति प्रतीत होता था।
मूल पेंटियम 4 जिसका कोड नाम Willamette था, 1.4 तथा 1.5 गीगाहर्ट्ज पर लॉन्च हुआ तथा नवंबर 2000 में इसे सॉकेट 423 प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया। बाद में सॉकेट 478 को 1.5 गीगाहर्ट्ज से 2.0 गीगाहर्ट्ज पर लॉन्च किया गया।
पेंटियम 4 के परिचय के साथ उल्लेखनीय बात यह थी कि पेंटियम 4 अपेक्षाकृत तेज 400 MT/s FSB था। यह वस्तुतः 100 मेगाहर्ट्ज क्लॉक वेव पर आधारित था लेकिन इसके बस की स्थानांतरण दर सामान्य बस से चार गुना अधिक थी। अतः यह 400 MT/s पर एक्सीक्यूट होता हुआ समझा जाता था।
जैसे कि इंटेल फ्लैगशिप चिपों के साथ पारंपरिक था, पेंटियम 4 कम गुणवत्ता वाले सेलेरॉन वर्जन में भी आया तथा एक उच्च गुणवत्ता Xeon वर्जन को SMP कॉन्फ़िगरेशन के लिए लॉन्च किया गया था।
मूल पेंटियम 4 CPU के परिचय के पाँच साल बाद एक ड्यूल-कोर वर्जन जिसे पेंटियम D कहा जाता है, रिलीज़ हुआ।
FAQ (Frequently Asked Questions)
1. पर्सनल कंप्यूटर का कॉन्फ़िगरेशन क्या होता है?
पर्सनल कंप्यूटर का कॉन्फ़िगरेशन कंप्यूटर के हार्डवेयर कंपोनेंट्स जैसे प्रोसेसर, RAM, हार्ड डिस्क, मदरबोर्ड और ग्राफिक्स कार्ड की क्षमता और विशेषताओं को दर्शाता है।
2. कंप्यूटर का कॉन्फ़िगरेशन क्यों महत्वपूर्ण होता है?
कंप्यूटर का कॉन्फ़िगरेशन यह निर्धारित करता है कि कंप्यूटर की स्पीड, परफॉर्मेंस और कार्य क्षमता कितनी होगी।
3. Pentium प्रोसेसर क्या है?
Pentium Intel कंपनी का एक माइक्रोप्रोसेसर है जो कंप्यूटर में डेटा प्रोसेसिंग और निर्देशों को निष्पादित करने का कार्य करता है।
4. Pentium II और Pentium III में क्या अंतर है?
Pentium III, Pentium II का उन्नत संस्करण है जिसमें अधिक क्लॉक स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस होती है।
5. Core Processor क्या होता है?
Core Processor CPU का वह भाग होता है जो निर्देशों को प्रोसेस करता है। एक CPU में जितने अधिक कोर होते हैं, वह उतने अधिक कार्य एक साथ कर सकता है।
————————————————————————————————————————————————————————————————
📱 Professional Computer Course App Download करें
अब अपने मोबाइल से घर बैठे Job-Ready Computer Skills सीखें।
हमारे Computer Course App में आपको Basic से Advanced तक Complete Computer Training दी जाती है।
💻 इस Course में आप सीखेंगे
✔ MS Excel
✔ Tally with GST
✔ Graphic Design
✔ Coding Basics
✔ 30+ Computer Skills (Complete Hindi Course)
🎓 Beginner से Advanced Level Training
📲 Mobile से कभी भी, कहीं भी सीखें
🚀 आज ही अपना Computer Learning शुरू करें
👉 Course शुरू करने के लिए नीचे दिए गए बटन से App Download करें
🔘 Download Computer Course App

Leave a Comment