Basic Components of A Computer System/ Block Diagram

Table of Contents
1. Input Device – Components of Computer System in Hindi
Input Device वे Devices होते हैं जिनके द्वारा हम अपने डेटा या निर्देशों को Computer में Input कर सकते हैं। ये Devices Computer के मस्तिष्क यानी CPU को निर्देश देती हैं कि उसे क्या कार्य करना है।
उदाहरण के लिए Keyboard का उपयोग टाइपिंग के लिए किया जाता है और Mouse का उपयोग कंप्यूटर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
प्रमुख Input Devices
- Keyboard
- Mouse
- Joystick
- Trackball
- Light Pen
- Touch Screen
- Digital Camera
- Scanner
- Digitizer Tablet
- Bar Code Reader
- OMR
- OCR
- MICR
- ATM
2. CPU (Central Processing Unit) – Components of Computer System in Hindi
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) भी कहा जाता है क्योंकि यह कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है।
CPU कंप्यूटर के सभी भागों जैसे Memory, Input Device और Output Device के बीच समन्वय स्थापित करता है और प्रोग्राम को execute करता है।
CPU के मुख्य तीन भाग होते हैं:
- ALU (Arithmetic Logic Unit)
- Memory
- CU (Control Unit)
(a) ALU – Arithmetic Logic Unit
ALU का पूरा नाम Arithmetic Logic Unit होता है। यह यूनिट गणितीय और तार्किक क्रियाएँ करती है जैसे:
- जोड़ (Addition)
- घटाना (Subtraction)
- गुणा (Multiplication)
- भाग (Division)
ALU Memory से डेटा प्राप्त करता है और Processing के बाद परिणाम वापस Memory में भेज देता है।
(b) Memory
Memory वह स्थान होता है जहाँ Computer सभी डेटा, सूचनाएँ और निर्देशों को Store करके रखता है। इसे Computer की याददाश्त (Memory) भी कहा जाता है।
Memory को मुख्य रूप से तीन नामों से जाना जाता है:
- Main Memory
- Internal Memory
- Primary Memory
(c) Control Unit (CU)
Control Unit का कार्य कंप्यूटर के सभी Hardware को नियंत्रित करना होता है।
यह Input और Output Devices के कार्यों को नियंत्रित करता है और Memory तथा ALU के बीच डेटा के आदान-प्रदान को निर्देशित करता है।
3. Output Device – Components of Computer System in Hindi
Output Device वे Devices होते हैं जो Computer द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा को परिणाम (Result) के रूप में User को प्रदान करते हैं।
इन परिणामों को स्क्रीन पर देखा जा सकता है, प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट किया जा सकता है या स्पीकर के माध्यम से सुना जा सकता है।
प्रमुख Output Devices
- Monitor
- Printer
- Plotter
- Projector
- Sound Speaker
—————————————————————————————————————————————————————————————————————————————
📱 Professional Computer Course App Download करें
अब अपने मोबाइल से घर बैठे Job-Ready Computer Skills सीखें।
हमारे Computer Course App में आपको Basic से Advanced तक सभी जरूरी Computer Skills सिखाई जाती हैं।
💻 Course में क्या सीखेंगे:
✔ MS Excel
✔ Tally with GST
✔ Graphic Design
✔ Coding Basics
✔ 30+ Computer Skills (Complete Hindi Course)
🎓 Beginner से Advanced Level Training
📲 Mobile से कभी भी, कहीं भी सीखें
👉 Course शुरू करने के लिए नीचे दिए गए बटन से App Download करें
🔘 Download Computer Course App


Leave a Comment